Satya sai inter college
शनिवार, 6 अप्रैल 2019
मंगलवार, 6 नवंबर 2018
दीप जलाऊँ :-
----------------------------
हर दिशा में तम गहराया।
इतने दीप कहाँ से लाऊँ। j
जहाँ अँधेरा सबसे ज्यादा।
उन कोनों में दीप जलाऊँ।
भावना के आँगन में।
एक साधना के आसन पर।
एक उपासना के मंदिर में।
एक सत्य के सिंहासन पर।
बनूँ मैं माटी किसी दीप की।
और कभी बाती बन जाऊँ।
जहाँ अँधेरा सबसे ज्यादा।
उन कोनों में दीप जलाऊँ।
एक दिल के तहखाने में भी।
स्वप्निल तारों की छत पर भी।
एक प्यार की पगडण्डी पर।
खुले विचारों के मत पर भी।
जलूँ रात भर बिना बुझे मैं।
तेल बनूँ तिल तिल जल जाऊँ।
जहाँ अँधेरा सबसे ज्यादा।
उन कोनों में दीप जलाऊँ।
एक दोस्ती की बैठक में।
एक ईमान की राहों पर भी।
एक मन की खिड़की के ऊपर।
एक हंसी के चौराहों पर भी।
दीप की लौ है सहमी-सहमी।
तुफानों से इसे बचाऊँ।
जहाँ अँधेरा सबसे ज्यादा।
उन कोनों में दीप जलाऊँ।
बचपन के गलियों में भी एक।
और यादों के पिछवाड़े में भी।
अनुभव की तिजोरी पर एक।
और उम्र के बाडे में भी।
बाती की अपनी सीमा है।
कैसे इसकी उम्र बढ़ाऊँ।
जहाँ अँधेरा सबसे ज्यादा।
उन कोनों में दीप जलाऊँ।
हार है निश्चित अंधेरों की।
जग में एेसी आस जगाऊँ।
सुबह का सूरज जब तक आये।
मैं प्रकाश प्रहरी बन जाँऊ।
हर दिशा में तम गहराया।
इतने दीप कहाँ से लाऊँ।
जहाँ अँधेरा सबसे ज्यादा।
उन कोनों में दीप जलाऊँ।
______*शुभ उत्सव*_____
** दीप उत्सव की शुभकामनाएं**
रविवार, 4 नवंबर 2018
दीपावली व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
सत्य साईं इण्टर कॉलेज शकरगंज तिलोई अमेठी विद्यालय परिवार की ओर से..........
सादर नमस्कार|
👣👣👣👣👣👣👣👣
🎆5 November : धन तेरस🎆
श्री कुबेर जी आपका भंडार हमेशा भरा रखे...
_______________________________
🎆 06 November : चौउदस🎆
असफलता,दुख,निराशा,दरिद्रता
और मुश्किलें आपसे कोसों दूर रहे ।__________________________
_____
🎆 07 November : दीपावली 🎆
💥💥💥💥 💥💥
पूरे साल आपके घर मे खुशियों की रौशनी जगमगाती रहे...
_______________________________
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🎆 08 November : गोवर्धन पूजा 🎆
भगवान गोवधर्न आपके घर आंगन को सुख ,शान्ति और समृद्धि से
भरा रखें ।
_______________________________
💁🙇💁🙇💁🙇💁🙇
🎆 09 November : भाई दूज🎆
भाई - बहन का प्यार हमेशा आसमान की ऊँचाइयों पर रहे ...
_____________________________
✋✋✋✋✋✋✋
_____________________________
👯👯👯👯👯👯👯👯👯
आप और आपके परिवार को पांच दिवसीय त्योैहार की
हार्दिक और अग्रिम बधाइयां.........मेरे और मेरे परिवार की तरफ से
🐾🐾🐾🐾🐾🐾🐾🐾🐾🎁🎁
शनिवार, 25 अगस्त 2018
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
सत्य साईं इण्टर कॉलेज, शंकरगंज तिलोई-अमेठी
की ओर से आपसभी को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं।............
की ओर से आपसभी को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं।............
भाई-बहन के अटूट स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को शुभकामनाएं। बेटी ईश्वर का वरदान हैं, तो बहन आशीर्वाद प्रदान करने वाली शक्ति स्वरूपा। आइये, बहन-बेटी की रक्षा और उनकी तरक्की का संकल्प लें।
पवित्र उत्सव रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🙏🙏🙏
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
प्रवेश हेतु ...............
-
दीप जलाऊँ :- ---------------------------- हर दिशा में तम गहराया। इतने दीप कहाँ से लाऊँ। j जहाँ अँधेरा सबसे ज्य...
-
सत्य साईं इण्टर कॉलेज शकरगंज तिलोई अमेठी विद्यालय परिवार की ओर से.......... सादर नमस्कार| 👣👣👣👣👣👣👣👣 🎆5 November : ध...





